सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: After maintenance, landing and takeoff of aircraft will be easy, parallel taxiway is ready.

लखनऊ एयरपोर्ट: मेटेनेंस के बाद विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ होगा आसान, समानांतर टैक्सी वे बनकर तैयार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर बीते कुछ महीनों में फिनिशिंग का काम चल रहा था। अब यहां पर टैक्सीवे बनकर पूरा हो गया है। 
 

Lucknow Airport: After maintenance, landing and takeoff of aircraft will be easy, parallel taxiway is ready.
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमौसी एयरपोर्ट पर बन रहे समानांतर टैक्सीवे का काम पूरा हो गया है। फिनिशिंग वर्क पर काम चल रहा है। टैक्सीवे बन जाने से रनवे खाली करने में आसानी होगी, जिससे विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ में आसानी होगी। गत वर्ष चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन प्रमुख कार्य शुरू किए गए थे। इसमें एडवांस लाइटिंग सिस्टम (एटीएलएस), रनवे की मरम्मत व समानांतर टैक्सीवे निमोण शामिल था। 

Trending Videos


इन कायों के लिए अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रनवे बंद रहता था, जिससे विमान सेवाएं बाधित होती थीं। एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत व एटीएलएस का कार्य गत वर्ष ही पूरा हो गया था। जबकि समानांतर टैक्सीवे का काम अंतिम चरण में था। जोकि अब पूरा हो रहा है। समानांतर टैक्सीवे के बन जाने से अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि समानांतर टैक्सी वे रनवे के बराबर ही बनता है। इससे लैंडिंग के बाद विमानों को टैक्सीवे पर ले जाया जाता है, जिससे रनवे खाली हो जाता है तथा कतार में लगे विमानों को टेकऑफ के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। इससे समय की काफी बचत होती है। सूत्र बताते हैं कि समानांतर टैक्सीवे पूरी तरह से ऑपरेट होने पर नई विमान सेवाओं को भी शुरू किया जा सकेगा। चूंकि रनवे मरम्मत हो चुकी है, लाइटिंग कार्य भी पूरे हैं तथा समानांतर टैक्सीवे भी पूरा हो चुका है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु आदि रूट की सेवाओं में वृद्धि की जा सकती है।

आपात स्थिति में भी मिलती है मदद
समानांतर टैक्सीवे के वन जाने से आपात स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ वताते हैं कि रनवे पर विमानों के साथ इमरजेंसी परिस्थितियां पैदा होने पर समानांतर टैक्सीवे के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। वाहनों, फायर टेंडर व अन्य आवश्यक मदद पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed