सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain followed by westerly winds intensifies cold, with dense fog and rain affecting several districts; war

यूपी: बारिश के बाद चली पछुआ से बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे और बारिश का असर; जारी हुई चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम में बारिश का असर बना हुआ है। हालांकि विक्षोभ के असर कम होने से जल्द ही मौसम सामान्य हो सकता है 

UP: Rain followed by westerly winds intensifies cold, with dense fog and rain affecting several districts; war
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। हवा में नमी होने के कारण बुधवार सुबह तराई और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर में कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं बाराबंकी में दृश्यता 20 मीटर और सुल्तानपुर में 30 मीटर तक सिमट गई।

Trending Videos


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए तराई के 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार से पूरे प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, हालांकि कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में हुई सर्वाधिक बारिश

फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है।

इन इलाकों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
 

यहां भी रहेगा कोहरा

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed