{"_id":"6a4622d2552bc7fcad09411c","slug":"apna-dal-s-demonstrates-its-strength-on-dr-sonelal-patel-birth-anniversary-observed-as-jan-swabhiman-diwas-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती: जन स्वाभिमान दिवस के रूप में अपना दल (एस) का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में हो रहा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती: जन स्वाभिमान दिवस के रूप में अपना दल (एस) का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में हो रहा कार्यक्रम
Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
सार
अपना दल (एस) डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को जन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाकर शक्ति प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हो रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती जन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है। इसमें शामिल होने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची हैं। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले 'जन स्वाभिमान दिवस' के जरिये अपना दल (एस) राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन कर रही है। इसके जरिये पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी मंथन करेगी।
विज्ञापन
इस आयोजन में डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, समानता, किसान हित और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया जाएगा।
विज्ञापन