सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly Speaker Satish Mahana s statement after expulsion of SP MLA

UP: 'कोई भी हो विधानसभा की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए', सपा विधायक के निष्कासन के बाद बोले विधानसभा अध्यक्ष

एएनआई, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Dec 2024 11:09 AM IST
सार

आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा सदस्य, अध्यक्ष के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। मना करने के बाद भी नारेबाजी करते रहने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन
Assembly Speaker Satish Mahana s statement after expulsion of SP MLA
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : X @Satishmahanaup
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सपा विधायक अतुल प्रधान को विधानसभा सत्र से निष्कासित करने के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि चाहे कोई भी हो विधानसभा की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही। 

Trending Videos

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तापक्ष व विपक्ष में तीखी नोक झोंक हुई। सपा सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा तो उन्होंने भी करारा जवाब दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ असंसदीय नारे भी लगाने लगे। मना करने के बाद भी नारेबाजी करते रहने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल विधायक को उठाकर सदन से बाहर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, विधानसभा में सपा सदस्यों ने झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में नवजात शिशुओं की मौत और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों से जुड़े मुद्दे उठाए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जवाब देने के लिए खड़े हुए तो सपा सदस्यों ने टीका टिप्पणी शुरू कर दी। सपा विधायकों ने सवाल उठाते समय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सीधा जवाब देने के बजाय आक्रोशित हो जाते हैं।

आप भाला फेकेंगे और हम क्या रबर की गोलियां भी नहीं चलाएं: डिप्टी सीएम
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सदस्यों को यह पता होना चाहिए कि पीएचसी में इमरजेंसी नहीं होती है। उन्होंने सदन को गुमराह करने की बात कही और नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके भी इस पर हस्ताक्षर हैं। सपा सदस्यों ने फिर टिप्पणी की तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भाला फेकेंगे और हम क्या रबर की गोलियां भी नहीं चलाएं?

इसी बीच सपा विधायक महबूब अली ने उन्हें टोका तो चुटकी लेते हुए कहा कि अभी दवा ले लिए हैं क्या? इस पर सपा सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप और असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वे सदन से बहिर्गमन कर गए। कुछ देर बाद लौटे और बेल में धरना शुरू कर दिया। शोर शराबे के बीच उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां बताते रहें।

महाना बोले-आपकी विधायकी खत्म करा दूंगा
हंगामे के बीच सपा विधायक अतुल प्रधान ने फिर टिप्पणी की तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पहले समझाया और शांत होने का निर्देश दिया। वह नहीं माने तो उन्हें पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। उन्होंने मार्शल को आदेश देते हुए कहा कि उठाकर बाहर फेंक दो। यहां तक कहा कि आपकी विधायकी खत्म करवा दूंगा। ऐसे में पांच मार्शल आए और विधायक को उठाकर बाहर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed