{"_id":"69b2c3735db48b1849019302","slug":"assistant-teacher-ram-ashish-jailed-in-ambedkar-nagar-case-suspended-by-bsa-investigation-ordered-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: पूर्व प्रकरण में सहायक अध्यापक राम आशीष को जेल, बीएसए ने किया निलंबित; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: पूर्व प्रकरण में सहायक अध्यापक राम आशीष को जेल, बीएसए ने किया निलंबित; जांच के आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबेडकरनगर में पूर्व प्रकरण में सहायक अध्यापक राम आशीष को जेल हो गई है। इसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं। आगे पढ़ें पूरा मामला...
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शिक्षा क्षेत्र, अकबरपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलहनतारा के सहायक अध्यापक राम आशीष को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके जिला कारागार में निरुद्ध होने के बाद की गई है।
Trending Videos
बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि बीईओ की ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के अनुसार, सहायक अध्यापक राम आशीष 11 मार्च को किसी पूर्व प्रकरण में जिला कारागार में निरुद्ध हो गए थे। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान राम अशीष को अकबरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर बसिरहा से संबद्ध किया गया है।