{"_id":"69b7b6334a5f01e0dc06d87d","slug":"video-video-gasa-kallta-para-lga-ka-fata-gasasa-ejasa-ka-samana-lga-jama-kamakaja-chhaugdhakara-lina-ma-lga-lga-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा, एजेंसी के सामने लगा जाम, कामकाज छोड़कर लाइन में लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा, एजेंसी के सामने लगा जाम, कामकाज छोड़कर लाइन में लगे लोग
गोमती नगर के देवा पैलेस स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने गैस किल्लत से परेशान लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर दिया। अचानक जाम लगने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही गोमती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इलाके में कई दिनों से गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। सिलिंडर लेने के लिए लोगों को कामकाज छोड़कर घंटों और कई-कई दिन लाइन में लगना पड़ रहा है। कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है।
लोगों ने एजेंसी पर अनियमित वितरण का आरोप लगाते हुए जल्द गैस आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।