सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to break ATM and withdraw money

Lucknow News: एटीएम तोड़कर रुपये निकालने का किया प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break ATM and withdraw money
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के पहाड़पुर में शुक्रवार देर रात बदमाश ने एटीएम तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। हालांकि, वह अपने मंसूबों में नाकाम रहा और मौके से भाग गया। उसकी यह करतूत एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
Trending Videos

पहाड़पुर निवासी महेंद्र श्रीवास्तव की बनी-मोहनलालगंज सड़क स्थित मार्केट में निजी बैंक का यह एटीएम लगी है। शनिवार सुबह लोगों ने एटीएम टूटी देखी और बाजार मालिक महेंद्र श्रीवास्तव को खबर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने एक संदिग्ध युवक नजर आया है। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed