फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awareness is the most effective weapon in preventing Dengue: Dr. Vimla

डेंगू से बचाव में जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार : डॉ. विमला

Sun, 02 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the most effective weapon in preventing Dengue: Dr. Vimla
डेंगू।
लखनऊ। डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों की जागरूकता और सबकी सहभागिता जरूरी है। सभी को अपने घर और आसपास सफाई रखना चाहिए, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने में जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ये बातें शनिवार को केजीएमयू में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. विमला वेंकटेश ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए सप्ताह में एक बार कूलर, गमले, टैंक, बाल्टियों और पुराने टायरों में जमा पानी जरूर हटाएं। वहीं, डॉ. शीतल वर्मा ने कहा कि मानसून में बुखार को नजरअंदाज न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें, पर्याप्त तरल पदार्थ पीएं और समय पर जांच कराएं, ताकि डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रमणों का समय रहते इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed