Lucknow News: तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट में चल रहे गोदाम में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि बालागंज निवासी शशांक यादव की तीन मंजिला इमारत का बेसमेंट हुसैनाबाद के इख्तिखार रजा आब्दी ने गोदाम के रूप में किराये पर ले रखा है। यहां वे खजूर की पैकिंग कराते हैं। शनिवार दोपहर गोदाम में मैनेजर मो. मेहंदी और कर्मचारी काशिफ व सदफ थे। एक बजे के करीब गोदाम में लगे सब मीटर के पास शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी नीचे रखे कागज के गत्तों पर गिरी। देखते ही देखते इसने आग पकड़ ली, जो पलभर में भयावह हो गई।
लपटों को देख तीनों घबरा गए और शोर मचाते हुए बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। दमकल और पुलिस को जानकारी देने के साथ लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने में जुट गए। घटना के समय इख्तिखार रजा आब्दी शहर से बाहर थे। हादसे में बड़ी मात्रा में खजूर, पैकिंग मशीन व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।
छह गाड़ियों से पहुंची दमकल टीम
लपटों की चपेट में आए डीप फ्रीजर फटने लगे। ताबड़तोड़ धमाकों से लोग सहम उठे। इस बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे। फायर स्टेशन चौक, हजरतगंज, बख्शी का तालाब और आलमबाग से छह गाड़ियों से पहुंची टीम आग बुझाने में जुट गई।
एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार
गोदाम से निकला धुआं एक किलोमीटर दूर तक दिख रहा था। आग भी बढ़ती जा रही थी। ऐसे में दमकल कर्मी दो टीम में बंट गए। एक बाहर से आग बुझाने में जुट गई तो दूसरी टीम अंदर गई। जहरीले धुएं के कारण सांस लेना दूभर हो रहा था। ऐसे में ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर कर्मचारी दोबारा गोदाम में घुसे। इस बीच उनकी नजर वेल्डिंग गैस सिलिंडरों पर पड़ी। इन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि गोदाम मालिक के पास कोई अग्नि सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। मालिक के पास एनओसी नहीं थी। जांच के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।

दुबग्गा में इमारत के बेसमेंट में चल रहे गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई।