{"_id":"6a6e607fcacb4b1cde0946d6","slug":"three-more-accused-in-the-murder-case-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1856290-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। रसूलपुर टिकनिया मऊ गांव में पानी निकासी के विवाद में श्रमिक आजाद (38) की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रधान पति मो. हसीब के अलावा चंद्रिका और राजकरन शामिल हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच जल निकासी के विवाद के दाैरान आजाद पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मामले में 16 नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस सुमित, रामसुचित, अमित और अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
40 मिनट तक चला प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम आजाद का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए 40 मिनट प्रदर्शन तक किया। पुलिस की कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बड़े भाई सिकंदर ने मुखाग्नि दी।