सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: After a family dispute, a young woman jumped into a canal.

Ayodhya: परिवारिक विवाद के बाद युवती ने नहर में लगाई छलांग, पांच दिन बाद शारदा बड़ी नहर में मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पारिवारिक विवाद के बाद पांच दिन पहले नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव शारदा बड़ी नहर में मिला है। शव की पहचान मृतका के भाई ने की।

Ayodhya: After a family dispute, a young woman jumped into a canal.
मृतका सविता का शव नहर में हुआ बरामद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हार घाट बड़ी नहर में कूदकर लापता हुई युवती का शव पांच दिन बाद शारदा बड़ी नहर में बरामद हुआ। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 फरवरी को पीआरवी 0916 को समय लगभग 3:52 बजे कॉलर शुभम विश्वकर्मा द्वारा सूचना दी गई कि बिल्हार घाट बड़ी नहर में एक महिला का शव दिखाई दिया है।

Trending Videos


सूचना पर पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संबंधित पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। तहकीकात में पता चला कि सविता गौड़ उर्फ चुलबुली (20), पुत्री स्वर्गीय बजरंगी, निवासी ग्राम गोविंदपुर मजरे खानपुर, थाना महाराजगंज, किसी पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से निकल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने अपनी चप्पल और मोबाइल पुल पर रखकर नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गई। घटना के बाद से लगातार शव की तलाश की जा रही थी।

बुधवार सुबह घटना के छठे दिन घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ग्रामीणों ने शारदा बड़ी नहर के ग्राम दतौली के पास एक शव को बहते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान उसके भाई उमेश द्वारा सविता गौड़ के रूप में की गई।

थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पंचायतनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed