सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor

UP Big News: अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, लड़कियों को शादी के लिए एक लाख मिलेंगे; इस एक्टर पर यूपी में एफआईआर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 11 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
यूपी सरकार का बजट। - फोटो : अमर उजाला।

पेश किया गया 9.13 लाख करोड़ का बजट, प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में एक लाख करोड़़ रुपये ज्यादा है। बजट राज्य को दस खरब डालर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट में 1.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत परिरव्यय प्रस्तावित है, जबकि 50 से अधिक नई योजनाओं के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्योग और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
UP Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दस लाख नौकरी संभावित, लड़कियों की शादी में अब एक लाख

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दसवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। विधान चुनाव से पहले यह दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने सदन में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

योगी बोले- पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट पेश करने का मौका मिला

सीएम योगी ने कहा, 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश हुआ। देश की सबसे बड़ी आबादी का बजट है। किसान, युवा, महिला का बजट है। 9 साल में उत्तर प्रदेश पर राय बदली है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। 9 साल में एक भी टैक्स नहीं लगा। नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। बजट की थीम "सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशाल किसान"। दो लाख करोड़ की धनराशि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
सपा के लोग मुखौटा पहनकर आए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शेरो-शायरी के बीच वित्तमंत्री पढ़ते रहे बजट भाषण, मुखौटा पहने दिखे सपाई

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 10वां बजट पेश कर किया। इस दौरान विपक्ष उनका सपोर्ट करता दिखा। आज विपक्ष शांत रहा। अन्य इसे शांति से सुन रहे थे। इससे पहले सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे।विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyastalpade27

श्रेयस तलपड़े के खिलाफ यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

भोले-भाले लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि जमा कर उनसे धोखाधड़ी की गई। लोगों का पैसा लेकर कस्बे में सागा ग्रुप की ओर से संचालित एलयूसीसी बैंक 2024 में भाग गई। इस मामले की शिकायत लोगों ने पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर लोगों ने न्यायालय की शरण ली। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
हाईकोर्ट।

चाइनीज मांझा पर HC सख्त, सरकार से पूछा- मौत के बाद क्यों हरकत में आता है अमला

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी में खतरनाक चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों और लोगों के घायल होने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार को ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार से पूछा कि प्रदेश में चाइनीज मांझे पर रोक के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? इसके लिए सरकारी वकील को 11 मार्च तक जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही कहा कि अभिभावकों समेत बच्चों में खतरनाक मांझे की जागरुकता फैलाई जाए। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
लैंबॉर्गिनी मामले पर कोर्ट में पेश होने आया मोहन ड्राइवर - फोटो : amar ujala

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड, कोर्ट में पेश हुआ ड्राइवर मोहन, बोला- मैं ही चला रहा था गाड़ी

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट मामले में बुधवार को घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में अब तक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा को वाहन चालक बताया जाता रहा, लेकिन कोर्ट में लैंबॉर्गिनी के ड्राइवर मोहन को पेश किया गया है। बता दें कि पुलिस की जांच में शिवम मिश्रा का नाम आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था। पढ़ें पूरी खबर   

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
जानकारी देती ऋतु त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

बैंक का बवाल अब जाति पर आया; ऋतु का पलटवार- मैं भी ब्राह्मण हूं

कानपुर के पनकी स्थित निजी बैंक में कर्मचारी विवाद अब जातिगत बयानबाजी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद विवाद गहराता दिख रहा है। इस बयान पर ऋतु त्रिपाठी ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि अगर वह ठाकुर हैं, तो मैं भी ब्राह्मण हूं।

ऋतु का कहना है कि वह छह जनवरी को बैंक में इस्तीफा देने और रिलीविंग लेटर लेने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें अनावश्यक रूप से रोका गया। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया गया। वहीं आस्था की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने किसी की जाति नहीं पूछी और न ही कोई अपशब्द कहा।

UP Big News: Biggest budget ever presented, girls will get one lakh for marriage; FIR filed against this actor
गांव में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

घर से 500 मीटर दूर कटी मिलीं सहेलियां

लखनऊ के मनकोटी गांव के पास ट्रेन पटरी पर दो सहेलियां कटी मिलीं। एक लड़की की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों की डेडबॉडी ट्रेन पटरी पर मिली। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववाले घटनास्थल पहुंच गए। घटना बेलवा रेलवे फाटक के पास की है। यह मनकोटी से करीब 500 मीटर दूर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed