सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Friends found 500 meters from home, living together since childhood; one married six months ago

Lucknow: घर से 500 मीटर दूर कटी मिलीं सहेलियां, बचपन से एक साथ ही रहती थीं; एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 11 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में दो सहेलियां रेलवे ट्रैक पर कटी मिलीं। घटना बेलवा फाटक के पास की है। मृतकों की पहचान नीतू (23) और शशि (20) के रूप में हुई। नीतू की छह महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।

Lucknow: Friends found 500 meters from home, living together since childhood; one married six months ago
गांव में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के मनकोटी गांव के पास ट्रेन पटरी पर दो सहेलियां कटी मिलीं। एक लड़की की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों की डेडबॉडी ट्रेन पटरी पर मिली। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववाले घटनास्थल पहुंच गए। घटना बेलवा रेलवे फाटक के पास की है। यह मनकोटी से करीब 500 मीटर दूर है। 

Trending Videos


मृतक सहेलियां रहीमाबाद के मनकोटी गांव की थीं। गांववालों के अनुसार, वे दोनों हरपल साथ ही रहती थीं। आज दोनों की साथ ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनकौटी गांव निवासी नीतू (23) व शशि (20) के रूप में हुई थी।  नीतू बुधवार सुबह लगभग दस बजे देवर रवि के साथ गांव आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों को पैदल रेलवे ट्रैक की तरफ जाते देखा गया। एसएसआई उमेश यादव ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed