{"_id":"69e8d108cb38cc30e80d4cff","slug":"bahraich-69-lakh-nepali-and-16-5-lakh-indian-currency-recovered-at-the-border-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सीमा पर 69 लाख नेपाली व 16.5 लाख भारतीय करेंसी बरामद, छह को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सीमा पर 69 लाख नेपाली व 16.5 लाख भारतीय करेंसी बरामद, छह को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
सार
बहराइच सीमा पर 69 लाख नेपाली व 16.5 लाख भारतीय करेंसी के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। करेंसी के बारे में पकड़े गए लोग कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 69 लाख नेपाली रुपये और 16.5 लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम ने रुपईडीहा कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कस्बा निवासी राजेश प्रसाद, प्रताप सिंह जायसवाल, विजय कुमार, राम गोपाल, मोतीलाल और दीपक कुमार निषाद के कब्जे से 59 लाख 62 हजार 500 रुपये की भारतीय करेंसी जब्त की गई। जबकि 16.5 लाख भारतीय मुद्रा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पकड़े गए लोग प्रस्तुत नहीं कर सके। भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा के मामले में अब तक हुई पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए लोग भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में परिवर्तित कर अवैध रूप से सीमा पार कराने का काम करते थे।
मामले की जांच एसएसबी, एलआईयू सहित अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही है। संदिग्ध लेन-देन पाए जाने पर आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

कमेंट
कमेंट X