{"_id":"69eb2ca897123687240eaa29","slug":"video-video-saema-yaga-na-lb-ta-lda-pahal-ka-saraha-bl-ab-thharatal-para-pahaca-raha-kashha-parayaga-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम योगी ने 'लैब टू लैंड' पहल को सराहा, बोले- अब धरातल पर पहुंच रहे कृषि प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम योगी ने 'लैब टू लैंड' पहल को सराहा, बोले- अब धरातल पर पहुंच रहे कृषि प्रयोग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'लैब टू लैंड' (प्रयोगशाला से खेत तक) की अभिनव पहल की सराहना किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के व्यावहारिक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा कि अलग-अलग एग्रो-क्लाइमैटिक जोन (कृषि-जलवायु क्षेत्रों) की विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाना एक ऐतिहासिक कदम है।
सम्मेलन में बताया गया कि अब कृषि अनुसंधान केवल लैब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसे सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे खेती अधिक उत्पादक और आधुनिक बनेगी। योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष के 'विकसित कृषि अभियान' का जिक्र करते हुए किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रशिक्षुओं के बीच बढ़ते उत्साह और जिज्ञासा की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत सरकार के स्तर पर ऐसी सशक्त पहल होती है, तो राज्य सरकारें भी उसका अनुसरण कर देश की कृषि व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं। हमारे पास सब कुछ है, बस उस पहल को नेतृत्व देने की आवश्यकता थी, जो अब साकार हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।