सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 Firms Banned in UP After Substandard Oil Found Ban Imposed on Manufacturing, Sale, Distribution

UP News: तेल खराब मिलने पर 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने-बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक; पढ़ें अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में तेल खराब मिलने पर 14 फर्मों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन पर तेल बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण करने पर भी रोक लगा दी गई है। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

14 Firms Banned in UP After Substandard Oil Found Ban Imposed on Manufacturing, Sale, Distribution
तेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानक के विपरीत बिक्री पर 14 फर्मों के खाद्य तेलों एवं अन्य उत्पादों पर पाबंदी लगा दी गई है। ये फर्में खाद्य तेल और वसायुक्त किसी भी उत्पाद को नहीं बना सकेंगी। इनके उत्पाद की बिक्री, भंडारण और वितरण प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डा. रोशन जैकब ने लगाया है।

Trending Videos


प्रदेश में खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायत पर 23 फरवरी को प्रदेशभर में 58 टीमों ने 64 खाद्य तेल इकाइयों की जांच की। इसमें 56 इकाइयों से 206 नमूने लिए गए। नमूनों की जांच भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा अधिकृत प्रयोगशालाओं में कराई गई। जांच में संबंधित नमूने असुरक्षित और अधोमानक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ उत्पादों में लेड तत्व की अधिक मात्रा पाई गई है, जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। कई उत्पादों में अनधिकृत रूप से एक से अधिक खाद्य तेलों का मिश्रण किया गया। फोर्टिफाइड तेलों में विटामिन की मात्रा कम पाई गई, जिससे उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा था। ऐसे में इन कंपनियों के तेल और वसायुक्त उत्पादों पर प्रतिबंध लगा लगा दिया गया है।

इन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

  • हिंद वेज ऑइल प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ 
  • संकट मोचन एंटरप्राइसेस, लखनऊ 
  • भीम श्री, प्रोडक्ट कानपुर एनआर उद्योग, कानपुर 
  • कटारिया एडिबल्स, कानपुर 
  • वैभव एडिबल्स, कानपुर देहात 
  • मंटोरा ऑयल प्रोडक्शन प्राइवेट लि., कानपुर देहात 
  • आगरा ऑयल जनरल इंडस्ट्री लि, हाथरस 
  • एनएम ऑयल कॉरपॉरेशन, आगरा 
  • जीएस एग्रो फूड्स, मेरठ 
  • जेपी एग्रो ऑयल, मेरठ 
  • राजेन्द्र कुमार सुशील चंद, मेरठ 
  • केएल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट, प्रा लि, हापुड़ 
  • जय लक्ष्मी सोलवेंटस प्रा लि, गोरखपुर

 

सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

खाद्य पदार्थ एवं वसा तेल में लेड तत्व की अधिक मात्रा सेहत के लिए हानिकारक है। इसी तरह अलग- अलग पैरामीटर पर अधोमानक पाए गए उत्पादों की फर्मों पर प्रतिबंध लगाया गया है। डॉ. रोशन जैकब, आयुक्त एफएसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed