{"_id":"69eb3510ca94115c8002c165","slug":"video-video-palsa-makhayalya-ma-ii-sakashhaya-oura-samana-karayashal-ka-aayajana-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुख्यालय में ई साक्ष्य और समन कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुख्यालय में ई साक्ष्य और समन कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ के शहीद पथ स्थित पुलिस मुख्यालय में ई साक्ष्य और समन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अवधेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, अभियोजन ने मौजूद पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा नियमावली 2024 के प्रावधानों पर चर्चा की।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता अवधेश सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब न्यायिक और कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य कर दिया गया है और न्याय केवल होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि वह होते हुए दिखना भी चाहिए।
समन भेजने से लेकर साक्ष्यों को एकत्रित करने तक की प्रक्रिया को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा और इसकी एक प्रति तामील के सबूत के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी। इस ऐतिहासिक बदलाव का उद्देश्य कानूनी प्रणाली में तकनीक का समावेश कर आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है। कार्यशाला में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।