{"_id":"69df659e9be1e798390dccaf","slug":"barabanki-dead-body-of-a-young-woman-found-in-a-canal-suspected-of-strangulation-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: नहर में मिली युवती की लाश, गला कसकर हत्या कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: नहर में मिली युवती की लाश, गला कसकर हत्या कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कुटी नहर पुलिया के पास एक युवती का शव नहर में उतराता मिला। युवती का गला कसकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जांच में जुटे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बाबा कुटी नहर पुलिया के पास बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर में एक अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिला। युवती जींस पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने थी।
Trending Videos
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर के अनुसार मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष है। युवती का रंग साँवला, चेहरा गोल और बाल लंबे काले हैं। उसने नीले रंग की जींस पैंट और सफेद छींटदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पहचान के तौर पर उसके दाहिने हाथ में कलावा (मौली) बंधा हुआ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवती का गला कपड़े से कसा हुआ पाया गया है, जिससे प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को नहर में फेंका गया है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और जनपदों में फोटो व विवरण साझा कर दिया है।

कमेंट
कमेंट X