सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Secondary Education Minister said- SP-Congress can make only their own daughters PM-MP.

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं- सपा-कांग्रेस अपने घर की बेटियों को ही बना सकती हैं पीएम-सांसद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 21 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि इन लोगों को हकीकत सामने लाएं।

UP: Secondary Education Minister said- SP-Congress can make only their own daughters PM-MP.
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर सपा, कांग्रेस पर हमला बोला है।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि विपक्ष ने यह विधेयक पास नहीं होने दिया। सपा अपने घर की बेटियों को सांसद और कांग्रेस पीएम और सांसद बना सकती है। लेकिन आम महिला को आगे नहीं बढ़ा सकती है। इनकी असलियत सामने आ गई है। सपा, कांग्रेस ने महिला के हक को मिटाया है। शिक्षकाएं सहयोगी बने, लोगों को बताएं कि इन्होंने क्या किया है। इनकी हकीकत को सामने लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे गोमती नगर स्थित होटल में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में शिक्षिकाओं को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कई दिन से नारी सशक्तिकरण पर चर्चा चल रही है। पीएम ने इसका प्रयास किया है किंतु विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। आप बेहतर जान सकती हैं कि यह कितना जरूरी है। आपको अन्य महिलाओं को बताना चाहिए कि 33 फीसदी महिला पंचायत से लोकसभा तक जाएंगी तो कितनी प्रगति होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनना होगा। वे एक शिक्षक और आईएएस बनने के बाद समाज के लिए क्या बेहतर कर सकती हैं। आपको खुद में भी सुधार करना होगा। अपना व्यक्तित्व निखारें। जीवन की सेटिंग को मैचिंग से बनाए रखें तभी समाज में भी बदलाव ला सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed