{"_id":"69e7784e3108eeaffd028700","slug":"lucknow-in-view-of-the-intense-heat-private-school-timings-have-also-been-changed-schools-will-not-be-able-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला, दोपहर में इस समय के बाद नहीं खुले सकेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला, दोपहर में इस समय के बाद नहीं खुले सकेंगे स्कूल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
School timings changed: लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सरकारी स्कूलों का समय पहले ही बदला जा चुका है।
गर्मी को देखते हुए बदला स्कूलों का समय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी और प्राइवेट विद्यालय 22 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे तक 12:30 बजे तक संचालित होंगे। डीएम विशाख जी ने इसका आदेश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों का समय पहले ही बदल गया था
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। मंगलवार से स्कूलों के इस समय में बदलाव हो गया है। कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अलग से पत्र भी जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा।
वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।

कमेंट
कमेंट X