{"_id":"69e9e2f3637adad0000a3e33","slug":"lucknow-the-hue-and-cry-over-induction-demand-has-subsided-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: इंडक्शन की मांग को लेकर मची 'हाय-तौबा' कम हुई, मांग घटी पर बढ़ी हुई कीमत अब भी स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: इंडक्शन की मांग को लेकर मची 'हाय-तौबा' कम हुई, मांग घटी पर बढ़ी हुई कीमत अब भी स्थिर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कारोबारी के मुताबिक सामान्य दिनों में शहर में रोजाना करीब 100 इंडक्शन बिकते थे, जो गैस किल्लत के दौरान 1,000 के पार पहुंच गए थे। अब यह आंकड़ा 300 के आसपास आ गया है।
- फोटो : Amar Ujala/ Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एक महीने से मची 'हाय-तौवा' अब शांत होने लगी है। गैस संकट के कारण जिस इंडक्शन की मांग सामान्य से 10 गुना बढ़ गई थी, उसमें अब 70 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। हालांकि, कीमतें अब भी आसमान पर हैं। दूसरी ओर, बढ़ती गर्मी ने एयर कंडीशनर (एसी) के बाजार में जान फूंक दी है और महज एक हफ्ते में इनकी बिक्री दोगुनी हो गई है।
Trending Videos
नाका के थोक कारोबारी रमनदीप सिंह के मुताबिक, सामान्य दिनों में शहर में रोजाना करीब 100 इंडक्शन बिकते थे, जो गैस किल्लत के दौरान 1,000 के पार पहुंच गए थे। अब यह आंकड़ा 300 के आसपास आ गया है। इसके बावजूद 2,500-3,000 रुपये वाला इंडक्शन अब भी 4,000-5,000 रुपये में बिक रहा है। इंदिरानगर के कारोबारी अनिरुद्ध निगम बताते हैं कि मांग अभी भी सामान्य से तीन गुना है, इसलिए कीमतों में फिलहाल कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - व्यावसायिक सिलिंडरों की फिर किल्लत, फैक्टरियों में काम ठप, श्रमिकों को बिना काम दे रहे वेतन
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी की चपेट में प्रदेश, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमान; इन जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू
स्टॉक की स्थिति : वैरायटी का अभाव- रमनदीप सिंह का कहना है कि हालांकि बाजार में माल की वैरायटी कम हुई है, क्योंकि कंपनियां पुराने ऑर्डर्स को ही पूरा करने में जुटी हैं। डीलर अभी ग्राहकों को इंडक्शन की सभी रेंज उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
एसी का बाजार : दाम बढ़े, मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा खत्म
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। कारोबारी अनिरुद्ध निगम बताते हैं कि 15 अप्रैल के बाद से एसी की बिक्री मार्च और शुरुआती अप्रैल की तुलना में दोगुनी हो गई है। एसी के दामों में 7-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जो एसी पहले 30 हजार रुपये का था, वह अब 32 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों ने अपनी लुभावनी स्कीम्स भी वापस ले ली हैं। 4 अप्रैल के बाद से अधिकांश कंपनियों ने मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा बंद कर दी है।

कमेंट
कमेंट X