UPMSP Result 2026: गांव की गलियों से यूपी टॉप तक; किसान की बेटी की उड़ान, जानिए 12वीं टॉपर शिखा वर्मा के सपने
upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 12वीं में यूपी टॉप किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपने सपनों के बारे में खुलकर बताया। आगे पढ़ें और जानें 12वीं टॉपर क्या बनना चाहती हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.38 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में यूपी टॉप किया। शिखा महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की छात्रा हैं।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह परिणाम से बेहद खुश हैं। उनका सपना इनकम टैक्स अधिकारी बनना है। उनके पिता जितेंद्र कुमार किसान हैं और मां कांति देवी गृहणी हैं। वह भविष्य में और कठिन मेहनत करके अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहती है।
मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है
शिखा की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे सीतापुर जिले को गर्व से भर दिया है। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके शिक्षकों का कहना है कि शिखा शुरू से ही बेहद अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं।
पिता की मेहनत और मां के त्याग ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शिखा अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। वह बताती हैं कि उनके पिता की मेहनत और मां के त्याग ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अब उनका लक्ष्य इनकम टैक्स अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। इसके लिए वह और भी अधिक मेहनत करने को तैयार हैं। शिखा की यह कहानी उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने से नहीं डरतीं और हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X