{"_id":"69e4ba42993f9e4cde030cfb","slug":"barabanki-two-accused-escape-from-safdarjung-police-station-lockup-caught-with-marijuana-by-police-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: होमगार्ड को धक्का देकर थाने से फरार हुआ गांजा तस्करी का आरोपी 12 घंटे बाद फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: होमगार्ड को धक्का देकर थाने से फरार हुआ गांजा तस्करी का आरोपी 12 घंटे बाद फिर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से गांजा बरामद किया था। इसके बाद उसे थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था। सुबह के समय पुलिस की निगरानी में चूक हुई और दोनों आरोपी फरार हो गया।
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाने में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके लाया गया जीत नगर का ज्ञानू होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया था। सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी पर एक और मामला दर्ज होने जा रहा है।
बताया जाता है कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से गांजा बरामद किया था। इसके बाद उन्हें थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था। सुबह के समय पुलिस की निगरानी में चूक हुई और दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया। आसपास के इलाकों में दबिश दी गई।