{"_id":"6a33aacce8c35300620ac4c4","slug":"body-of-youth-missing-for-10-days-found-hanging-from-tree-branch-in-lucknow-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ की डाल से लटकता मिला 10 दिन से लापता युवक का शव, परिजन लगातार कर रहे थे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ की डाल से लटकता मिला 10 दिन से लापता युवक का शव, परिजन लगातार कर रहे थे तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में 10 दिन से लापता युवक का शव नदी किनारे पेड़ की डाल से लटकता मिला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अभिषेक रावत की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज के घुसकर निवासी अभिषेक रावत (22) का शव बृहस्पतिवार को सिफ़तनगर में नदी के किनारे पेड़ की डाल से लटकता मिला। वह 10 दिन से लापता था। परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, अभिषेक शटरिंग का काम करता था। करीब 10 दिन पहले वह घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव गोमती नदी के किनारे जंगल में पेड़ की डाल से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला खुदखुशी का लग रहा है
पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना होने के चलता सड़ चुका है। प्रथम दृष्टया मामला खुदखुशी का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। छानबीन की जा रही है।