सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Irrigation Department issues notice regarding CM dream project built on land belonging to mafia Mukhtar

UP: मुख्तार की जमीन पर बने योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अवैध का नोटिस, ध्वस्त करने पहुंची टीम; लोगों से झड़प

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में माफिया मुख्तार की जमीन पर बने योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर जबरदस्त ट्वि्स्ट आया है। सिंचाई विभाग ने इनमें 'अवैध' का नोटिस लगा दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Irrigation Department issues notice regarding CM dream project built on land belonging to mafia Mukhtar
माफिया मुख्तार की जमीन पर बने फ्लैट्स पर 'अवैध' का नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर एलडीए ने भवन बनाया है। यह सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। लेकिन, अब इसमें जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। इन भवनों में सिंचाई विभाग ने नोटिस लगा दिया है। इसमें लिखा कि ये भवन अवैध रूप से बनाए गए हैं।


बताते चलें कि सिंचाई विभाग ने एलडीए की डालीबाग की सरदार वल्लभभाई पटेल योजना को अतिक्रमण बता दिया है। इसे सिंचाई विभाग की जमीन बताते हुए इन पर तोड़ने का नोटिस चस्पा कर दिया था। हालांकि, एलडीए के लोगों ने नोटिस को छिपा दिया है। यदि सिंचाई विभाग का दावा सही निकलता है तो इस 72 फ्लैटों की योजना पर संकट आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह योजना माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर लाई गई है। करीब छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से ही योजना के आवंटियों को आवंटन पत्र वितरित किए थे। गृह प्रवेश का सामान भी दिया था। हालांकि, अभी तक किसी आवंटी का गृह प्रवेश नहीं हो पाया है। उनको कब्जे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग का दस्ता ध्वस्त करने पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed