फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhanvi Singh claims inspector and investigating officer recorded fabricated statements

यूपी: राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान

Mon, 05 Oct 2026 10:54 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:54 AM IST
सार

राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके इंस्पेक्टर और विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मनगढ़ंत बयान दर्ज कर लिए गए हैं। संपत्ति विवाद का पूरा मामला है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bhanvi Singh claims inspector and investigating officer recorded fabricated statements
राजा भइया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह ने संपत्ति हड़पने के एक मामले में रविवार को एक्स पर एक पोस्ट की। पोस्ट के जरिये उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और विवेचक पर उनके मनगढ़ंत बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


भानवी ने पोस्ट में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम उप्र, केंद्रीय गृह सचिव, गृह सचिव उप्र और डीजीपी यूपी को टैग किया। लिखा कि उन्होंने कभी यह बयान नहीं दिया कि वह अपने पति और बहन को लेकर प्रेस वार्ता करेंगी। आरोप है कि इसके बावजूद इंस्पेक्टर ने चार्जशीट में प्रेस कांफ्रेंस करने की बात भी लिख दी। 
विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि भानवी ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, संपत्ति हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने जो बयान दर्ज कराए उसके साक्ष्य भी हैं। वह चार्जशीट लगने के बाद बयान बदलवाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed