फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bird hits plane arriving from Dubai; accident averted

Lucknow News: दुबई से आ रहे विमान से टकराया पक्षी, बचा हादसा

Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bird hits plane arriving from Dubai; accident averted
लखनऊ। दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की उड़ान से शनिवार को एक पक्षी टकरा गया। घटना उस वक्त हुई जब विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई, जिससे हादसा बच गया। उधर, पक्षी टकराने की सूचना से 163 यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन

फ्लाई दुबई का विमान (एफडी-443) सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचता है। शनिवार को यह उड़ान देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने वाली थी। एयरपोर्ट के नजदीक पहुंच चुके विमान से अचानक पक्षी टकरा गया। इस पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। मंजूरी मिलने पर विमान सुबह 7:13 बजे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रोकी गई वापसी की फ्लाइट
घटना के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग-बे में खड़ा कर दिया गया, जहां इंजीनियरों ने जांच शुरू की। विमान को वापसी में दुबई के लिए उड़ान (एफडी-444) के रूप में सुबह 7:35 बजे रवाना होना था, लेकिन हादसे के कारण तकनीकी समस्या की आशंका को देखते हुए फ्लाइट रोक दी गई। अभी भी विमान की जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने के बाद ही विमान को अगली उड़ान के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed