फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU's 22nd Convocation Tomorrow; MBBS Student Deepti to Receive Hewitt and Chancellor's Medals

Lucknow News: केजीएमयू का 22वां दीक्षांत समारोह कल, एमबीबीएस की छात्रा दीप्ति को हीवेट व चांसलर मेडल

Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
KGMU's 22nd Convocation Tomorrow; MBBS Student Deepti to Receive Hewitt and Chancellor's Medals
केजीएमयू का 22वां दीक्षांत समारोह कल, एमबीबीएस की छात्रा दीप्ति को हीवेट व चांसलर मेडल
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में इस बार इतिहास रचने वाली छात्रा के रूप में एमबीबीएस की दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा चर्चा में रहेंगी। वर्ष 2021-26 बैच की दीप्ति एक साथ विश्वविद्यालय के दो सबसे प्रतिष्ठित हीवेट और चांसलर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली केजीएमयू की सातवीं छात्रा बनेंगी। इतना ही नहीं, उन्हें कुल 18 पदकों से सम्मानित किया जाएगा, जो इस समारोह की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्राउन हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को सम्मानित करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इस दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास को चिकित्सा प्रशासन और स्वास्थ्य नीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद विज्ञान वाचस्पति (डीएससी) की उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि दीप्ति शर्मा को हीवेट, चांसलर, यूनिवर्सिटी ऑनर्स गोल्ड मेडल और प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीएमएसए) गोल्ड मेडल समेत कुल 18 पदक मिलेंगे। वहीं एमबीबीएस की अभिलाषा घोष को 13 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 20 छात्र-छात्राओं को कुल 54 मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 11 छात्र और नौ छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि समारोह के दौरान गंभीर मरीजों के लिए बेड साइड सीटी स्कैन सेवा का उद्घाटन तथा केजीएमयू के नए केंद्रीय सूचना केंद्र का लोकार्पण भी होगा। गोद लिए गए गांवों के विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि हरदोई की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट और एक शिक्षक को पुस्तकें भेंट की जाएंगी।

1701 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
समारोह में कुल 1701 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 975 छात्र और 726 छात्राएं शामिल हैं। केजीएमयू परिसर के 515 विद्यार्थियों के अलावा संबद्ध 11 मेडिकल और सात नर्सिंग कॉलेजों के 1186 छात्र-छात्राओं को भी डिग्रियां दी जाएंगी। कुल उपाधि प्राप्त करने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत है। न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया जाएगा।

इन मेधावियों को भी मिलेगा सम्मान

डीन डॉ. वीरेंद्र आतम ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग में डॉ. आरएमएल मेहरोत्रा स्मृति गोल्ड मेडल निधि सिंह को मिलेगा। अनीकेत चंद्र सक्सेना को भी प्रमुख पदकों से सम्मानित किया जाएगा। अति विशिष्ट चिकित्सा पाठ्यक्रमों के 10 डॉक्टरों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। नर्सिंग में साक्षी त्रिपाठी को पद्मश्री डॉ. सभ्यसाची सरकार स्वर्ण पदक मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर शोध प्रबंध के लिए डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. अरित्र साहा को छात्रवृत्ति सहित सम्मानित किया जाएगा। खेलों में निखिल वर्मा को बकले कप और दिव्यांशी सिंह को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान मिलेगा।


डॉक्टरों के उत्कृष्ट कार्य का भी होगा सम्मान
डॉ. रश्मि कुशवाहा ने बताया कि हड्डी रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं एम्स पटना के पूर्व निदेशक डॉ. जीके सिंह की पुस्तक का विमोचन होगा। विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ''हृदय संजीवनी'' आधारभूत जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसे आगे प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार देने की योजना है। ट्रॉमा सेंटर के बेहतर प्रबंधन के लिए सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह, डॉ. अमिय अग्रवाल की टीम, हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन का वार्षिक टर्नओवर 250 करोड़ रुपये तक पहुंचाने में योगदान के लिए डॉ. कुमार शांतनु और डॉ. बालेंद्र शाह, बेहतर अपॉइंटमेंट प्रबंधन के लिए डॉ. सुरेंद्र तथा स्टूडेंट वेलफेयर में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. रश्मि कुशवाहा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed