सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP calls Akhilesh tap thief SP president calls him  traitor attacks X after delimitation bill falls

UP News: भाजपा ने अखिलेश को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने बताया गद्दार; परिसीमन बिल गिरने के बाद एक्स पर वार

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच एक्स पर वार शुरू हो गया है। भाजपा ने अखिलेश यादव को टोटी चोर कहा, तो सपा अध्यक्ष ने उन्हें गद्दार बताया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

BJP calls Akhilesh tap thief SP president calls him  traitor attacks X after delimitation bill falls
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही कहा कि आखिरी बार उन्हें टोटी चुराते हुए देखा गया था। इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं को गद्दार करार दिया।

Trending Videos


भाजपा, उत्तर प्रदेश के एक्स अकाउंट पर रविवार को लिखा गया कि अखिलेश यादव महिलाओं के अधिकारों के विरोध में हैं। उन पर संसद में नारी शक्ति के हक का विरोध करने का आरोप है और उन्हें आखिरी बार टोंटी चुराते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका जवाब देते हुए अखिलेश ने लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनमें ये डर बैठ गया है कि देश की 95 प्रतिशत आबादी से बना पीडीए समाज जब भाजपा की करतूतों के खिलाफ एक साथ खड़ा हो जाएगा तो उनका क्या होगा।

इन नकारात्मक लोगों ने आजादी से पहले भी देश से गद्दारी की और अंडरग्राउंड रहकर देश को गुलाम बनाने वालों की गुलामी की। इन्होंने पहले भी देश को धोखा देकर अकूत दौलत इकट्ठा की और अब भी कर रहे हैं। न इन्होंने तब हिसाब दिया था और न अब दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed