सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's first list: Hema Malini and Sakshi Maharaj also got ticket, candidature of Varun and Maneka stuck

भाजपा की पहली सूची: हेमा मालिनी और साक्षी महराज को भी मिला टिकट, फंसी वरुण और मेनका की उम्मीदवारी

अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Mar 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP Candidate List 2024 :तमाम कयासों के बाद भी हेमा मालिनी और साक्षी महराज को उन्हीं की सीटों से टिकट दे दिया है। हालांकि वरुण और मेनका गांधी की सीट फंसी नजर आ रही है। 

BJP's first list: Hema Malini and Sakshi Maharaj also got ticket, candidature of Varun and Maneka stuck
Hema Malini and Sakshi Maharaj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा की पहली सूची में मथुरा से हेमा मालिनी और उन्नाव से साक्षी महराज का टिकट भी शामिल है। इस चुनावों में यह चर्चा जोरों पर थी कि भाजपा मथुरा से हेमा मालिनी का टिकट बदल सकती है। पार्टी के अंदर हेमा मालिनी की क्षेत्र में सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे थे। बीच में हेमा मालिनी ने यह बयान भी दिया था कि वह मथुरा से ही लड़न चाहती हैं। पार्टी की पहली सूची में हेमा मालिनी का नाम शामिल किया गया है। उन्हें मथुरा से ही टिकट दिया गया है। रालोद से गठबंधन होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात के भी अनुमान लग रहे थे कि हो सकता है कि मथुरा की सीट रोलोद को दे दी जाए। हालांकि अभी भी रालोद और भाजपा के गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मथुरा से टिकट की घोषणा होते ही इस बात का संशय खत्म हो गया कि हेमा मालिनी का टिकट कट या बदल सकता है। 

Trending Videos


साक्षी को फिर मिला मौका
कानपुर से सटी उन्नाव सीट पर साक्षी महराज को पार्टी ने एक बार फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। समय-समय पर ऐसी खबरें आती रहीं हैं कि पार्टी साक्षी का टिकट काट सकती है। उन्नाव से ऐसी खबरें आती रही हैं कि साक्षी महराज जनता से दूर हैं। पहली सूची जारी होते ही ये अटकलें भी खत्म हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में साक्षी महराज के सजातीय वोटों की संख्या को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


51 में 5 महिलाओं को मिला टिकट
भाजपा ने पहली सूची में 51 में से 5 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, हेमा मालिनी, रेखा वर्मा और नीलम सोनकर को टिकट दिया है।

मेनका और वरुण का टिकट अटका
भाजपा ने सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी की सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि वरुण और मेनका दोनों को ही भाजपा टिकट नहीं देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed