{"_id":"6a8186093f36909bc204a59b","slug":"laborer-dies-after-coming-into-contact-with-live-electrical-wires-at-house-under-construction-in-lucknow-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम
Sun, 16 Aug 2026 03:12 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:12 PM IST
सार
लखनऊ में निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को निर्माणाधीन मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ज्योति नगर की है। यहां के रहने वाले मोहम्मद अरमान सुबह मजदूर चौराहे से रानीखेड़ा निवासी मनोज (22) को अपने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के लिए ले गए थे। काम के दौरान मनोज मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी, मोहनलालगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मकान मालिक से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन