फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blueprint ready for Mission 2027 in UP BJP to balance caste equations at booth level

मिशन-2027: यूपी में भाजपा का ब्लूप्रिंट तैयार, बूथ पर साधेगी जातीय समीकरण; तावड़े के मंत्र से घर-घर जाएगी टीम

Tue, 08 Sep 2026 03:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

यूपी में भाजपा का ब्लूप्रिंट तैयार है। पार्टी बूथ पर जातीय समीकरण साधेगी। तावड़े के मंत्र से संगठन घर-घर पहुंचेगा। हर समाज के बीच उसी बिरादरी की टीमें उतारी जाएंगी। बूथवार मॉनिटरिंग और फीडबैक से संगठन की स्थिति का आकलन होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Blueprint ready for Mission 2027 in UP BJP to balance caste equations at booth level
विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई

विस्तार

मिशन-2027 को फतह करने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जो मंत्र दिया है, उसी के आधार पर बूथवार माइक्रोमैनेजमेंट का खाका तैयार किया जाएगा। सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ हर वर्ग तक सीधे पहुंच बनाने पर पार्टी का विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन


इसके तहत प्रत्येक बूथ का सामाजिक खाका तैयार किया जाएगा। इसमें बूथ पर विभिन्न जातियों और सामाजिक समूहों की हिस्सेदारी, किन वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत है और किन समाजों के बीच पहुंच बढ़ाने की जरूरत है, इसका आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर अलग-अलग जातियों और सामाजिक समूहों की टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन


खास बात यह होगी कि संबंधित समाज के बीच उसी समाज के कार्यकर्ताओं को आगे किया जाएगा। ये कार्यकर्ता अपने समाज के लोगों से घर-घर संपर्क कर संवाद करेंगे। बातचीत में सरकारी योजनाओं का लाभ, विकास कार्य और सरकार की उपलब्धियां प्रमुख मुद्दे होंगे। साथ ही विपक्ष की ओर से किए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार का जवाब भी लोगों के बीच देने की रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक पॉलिटिक्स को भी अहम स्थान

पार्टी की रणनीति में प्रचार के साथ फीडबैक पॉलिटिक्स को भी अहम स्थान दिया गया है। घर-घर संपर्क के दौरान कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और सरकार को लेकर उनकी धारणा की जानकारी जुटाएंगे। यह फीडबैक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।


इससे बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन कर समय रहते जरूरी सुधार किए जा सकेंगे। विपक्ष के प्रचार का मुकाबला करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े तथ्य कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि वे स्थानीय स्तर पर उठने वाले सवालों का जवाब दे सकें।

प्रदेश संगठन करेगा निगरानी

चुनावी नैरेटिव को सोशल मीडिया और बड़े मंचों तक सीमित रखने के बजाय सीधे मतदाताओं तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रदेश संगठन पूरे अभियान की लगातार निगरानी करेगा। बूथवार टीमों की सक्रियता, संपर्क अभियान और फीडबैक की रिपोर्ट तैयार होगी। जहां संगठन कमजोर मिलेगा, वहां अतिरिक्त गतिविधियां और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। इस तरह भाजपा ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ की रणनीति को सामाजिक संपर्क से जोड़कर मिशन-2027 की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed