फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Major plot at juvenile observation home in Barabanki All Out liquid added to tea

बाराबंकी: संप्रेक्षण गृह में बड़ी साजिश, चाय में डाला ऑल आउट का लिक्विड; स्टाफ को बेहोश कर भागने का था प्लान

Tue, 08 Sep 2026 02:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

वृंदावन में साथी की हत्या की आरोपी किशोरियों ने बाराबंकी में खतरनाक साजिश रची। उन्होंने स्टाफ की चाय में ऑल आउट का लिक्विड डाल दिया। इसके बाद ताला खोलकर भागने की योजना थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Major plot at juvenile observation home in Barabanki All Out liquid added to tea
राजकीय संप्रेक्षण गृह, बाराबंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) में साथी शिवानी की हत्या की आरोपी दो किशोरियों ने बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह में भी सनसनीखेज साजिश रच डाली। दोनों ने स्टाफ को जहर देकर बेहोश करने अथवा नुकसान पहुंचाने के बाद संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना बनाई। उन्होंने स्टाफ के लिए बन रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड डाल दिया। शुक्र रहा कि एक कर्मचारी की नजर उन पर पड़ गई। समय रहते चाय को स्टाफ तक पहुंचने से रोक दिया गया। पूछताछ में दोनों की योजना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड और जिला प्रोबेशन कार्यालय को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ और पीलीभीत निवासी दोनों किशोरियों पर 21 अगस्त को वृंदावन स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में बरेली निवासी 14 वर्षीय शिवानी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि दोनों किशोरियां शिवानी को बाथरूम में ले गईं। बेरहमी से पीटने के बाद पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया था। मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड में पेशी के बाद दोनों को बाराबंकी स्थित संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।
विज्ञापन


बाराबंकी पहुंचते ही बना डाली भागने की योजना

संप्रेक्षण गृह में रहने के दौरान दोनों किशोरियों ने यहां से भी भागने की योजना बना ली। इस बार उन्होंने स्टाफ को निशाना बनाया। दोनों ने स्टाफ के लिए तैयार की जा रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड मिला दिया। एक कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। इसके बाद पूछताछ की गई तो पूरी साजिश सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ के बेअसर होते ही ताला खोलकर भागने की थी तैयारी

पूछताछ में सामने आया कि किशोरियों की योजना थी कि जहरीले लिक्विड का असर होने के बाद जब स्टाफ असहाय हो जाएगा, उसी दौरान संप्रेक्षण गृह का ताला खोलकर दोनों फरार हो जाएंगी। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने दोनों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है।



संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों के मुताबिक दोनों किशोरियों को अब 24 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है। घटना की पूरी जानकारी मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड को पत्र भेजकर दी गई है। साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी सूचित कर दोनों किशोरियों का पूर्व रिकॉर्ड मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed