फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of boy who drowned in river recovered

Lucknow News: नदी में डूबे बालक का शव बरामद

Mon, 03 Aug 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Body of boy who drowned in river recovered
नदी में डूबे बालक की तलाश करती पुलिस।
गुडंबा। मड़ियांव के घैला पुल स्थित गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय सैफ का शव रविवार शाम बरामद किया गया।
विज्ञापन

दुबग्गा निवासी सैफ शनिवार दोपहर अपने दोस्त नैतिक के साथ घैला पुल पर गोमती में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। साथी के शोर मचाने पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र देर रात तक चले सर्च अभियान में सैफ का पता नहीं चला। रविवार को एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश फिर शुरू हुई। परिजनों ने आईआईएम रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। शाम को दरोगा विमलेश चंदेल ने किशोर का शव नदी में उतराते देखा। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैफ के पिता वसीम राजगीर मिस्त्री हैं और मां रानी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed