फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of sanitation worker missing for two days found

Lucknow News: दो दिन से लापता सफाईकर्मी का मिला शव

Mon, 03 Aug 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Body of sanitation worker missing for two days found
प्रतीकात्मक।
मोहनलालगंज। ज्योति नगर में रविवार सुबह 40 वर्षीय मनोज मांझी का शव मैदान में मिला। वह दो दिन से लापता थे। मनोज मूलरूप से झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट क्षेत्र के निवासी थे। वह मोहनलालगंज की ईसाई कुष्ठ रोग कॉलोनी में रहते थे और मिशनरी में साफ-सफाई का काम करते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे शव मिलने की सूचना मिली। इसकी पहचान मनोज की पत्नी मन्नू ने की। मन्नू ने बताया कि मनोज शराब के लती थे और शुक्रवार से शराब पी रहे थे। परिचित चरण ने भी उन्हें शनिवार को नशे की हालत में देखा था। एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह के अनुसार, मनोज के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। घरवालों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed