{"_id":"69b78beab59a99a97b0b4974","slug":"bolero-plunges-30-feet-from-bridge-into-river-in-barabanki-youth-dies-companion-saves-life-by-jumping-out-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी बोलेरो, युवक की मौत; साथी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी बोलेरो, युवक की मौत; साथी ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में एक बोलेरो पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी बोलेरो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार की रात एक बोलेरो पुल से करीब 30 फीट नीचे कल्याणी नदी में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गोकुला पुल पर हुआ। पुलिस के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के अमहिया निवासी धन कुमार (24) अपने साथी रवि गुप्ता निवासी रानीमऊ के साथ दरियाबाद गए थे। वहां से बोलेरो से वापस लौट रहे थे। गोकुला पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे कल्याणी नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। जबकि, बोलेरो के नदी में गिरने से धन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि धन कुमार रानीमऊ के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। रविवार को वह काम पर नहीं गया था। किसी का फोन आने पर दरियाबाद जाने की बात कहकर रात करीब 8 बजे घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बोलेरो नदी में गिर गई है।
बताया गया कि धन कुमार की शादी 2023 में हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी काव्या है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।