फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bravo, Wazirganj police... took five years to register a report for a stolen bike.

Lucknow News: वाह रे वजीरगंज पुलिस... बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में लगाए पांच साल

Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bravo, Wazirganj police... took five years to register a report for a stolen bike.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मानकनगर के मेहंदी खेड़ा निवासी विधि छात्र रजत यादव की बाइक 2021 में बलरामपुर अस्पताल से चोरी हो गई थी। वजीरगंज पुलिस ने पांच साल तक एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद अब जाकर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

रजत बताते हैं कि फरवरी 2021 में उन्होंने मां को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। 15 फरवरी 2021 को अस्पताल परिसर से उनकी बाइक चोरी हो गई। उन्होंने मां के इलाज और बाइक चोरी से परेशान होकर ऑनलाइन शिकायत की, मगर वह रद्द कर दी गई। वजीरगंज थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया। उन्होंने थाने के हजारों चक्कर काटे, पर पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखे। पुलिस उन्हें आईजीआरएस या अन्य बहाने बनाकर टरकाती रही।
विज्ञापन

2024 में आलमनगर में कटा हजार रुपये का चालान
रजत के अनुसार, 2024 में उनके मोबाइल पर उनकी चोरी हुई बाइक का हजार रुपये का चालान कटने का मेसेज आया। यह चालान आलमनगर फ्लाईओवर के पास बिना हेलमेट के लिए कटा था। वह फिर थाने पहुंचे, पर नतीजा सिफर रहा। पांच साल तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। रजत को डर था कि उनकी बाइक से कोई वारदात कर सकता है। इसलिए उन्होंने सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की, इस बात की भी जांच की जाएगी। अस्पताल के फुटेज भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed