पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will hold worker conventions in Saharanpur and Sultanpur ahead of UP Assembly elections

UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में बसपा, यूपी के इन दो बड़े शहरों में करेगी शक्ति प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 10:17 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 10:17 AM IST
सार

UP Politics News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा एक्टिव मोड में नजर आ रही है। सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BSP will hold worker conventions in Saharanpur and Sultanpur ahead of UP Assembly elections
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये पैठ बनानी शुरू कर दी है। अयोध्या और अकबरपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलनों के बाद अब सहारनपुर और सुल्तानपुर में इसका आयोजन होगा। इन सम्मेलनों के जरिये संगठन और कैडर को एकजुट करने के साथ प्रत्याशियों का चयन भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अयोध्या और अकबरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी है। इससे पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेताओं की ताकत भी बढ़ी है। जिन उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है, उनको सम्मेलन में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन

सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा

इसी वजह से अब एक जुलाई को सहारनपुर और 17 जुलाई को सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता यूपी में चुनावी माहौल बनाने के लिए केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद को जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे हैं। आकाश को यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed