{"_id":"6a420b315fa10aea10039da7","slug":"bolero-rams-head-on-into-bike-in-sitapur-two-youths-from-same-village-died-two-critically-injured-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोलेरो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोलेरो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 29 Jun 2026 11:35 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:35 AM IST
सार
सीतापुर में बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद पलटी बोलेरो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में सोमवार सुबह एक बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
हादसा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसवां मार्ग स्थित सूरजकुंड मंदिर के निकट हुआ। हादसे में क्षेत्र के ही अहिरन पुरवा निवासी अंकुर पुत्र मायाराम (24) और काशीराम पुत्र राम दुलारे (36) की मौत हुई है। बताया गया कि ये दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। इससे सुखमन पुत्र बलजीत (21) निवासी थानगांव और गुरसिमरन पुत्र अवतार सिंह (17) निवासी बच्चे पुरवा सांडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।