पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Outrage over power crisis; protests at substations

Sitapur News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्रों पर प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Outrage over power crisis; protests at substations
पुराने सीतापुर के पावर हाउस में विरोध जताते बिजली उपभोक्ता। संवाद
सीतापुर। जिले में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था के खिलाफ रविवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। पुराना सीतापुर, खैराबाद और महोली समेत कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्रों का घेराव किया और प्रदर्शन किया। कहीं धरना दिया गया तो कहीं अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुराने सीतापुर क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण करीब 40 मोहल्लों की लगभग 50 हजार आबादी परेशान रही। शनिवार देर शाम मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। कई घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने और अधिकारियों के फोन बंद मिलने से नाराज उपभोक्ता रात में पुराना सीतापुर उपकेंद्र पहुंच गए और करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन रविवार सुबह फिर मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे नाराज लोग तेज धूप में उपकेंद्र परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीओ हिमांशु पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और फॉल्ट दूर कराकर जल्द आपूर्ति सामान्य कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज राठौर ने कहा कि पिछले एक महीने से मुख्य लाइन में बार-बार फॉल्ट हो रहा है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों का दिन और रात दोनों मुश्किल हो गए हैं। मुंशीगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उधर, खैराबाद में भी बिजली संकट गहराता जा रहा है। नगर की करीब 75 हजार आबादी कई दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति से जूझ रही है। कई मोहल्लों में तीन से चार दिन तक बिजली नहीं पहुंची। शिकायतों के बावजूद फॉल्ट ठीक नहीं होने पर लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। मसवासी टोला के फराज, करनपुर पक्के बाग के मोहम्मद तारिक और कसवाती टोला के मुसीर अहमद सहित कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिजली मुश्किल से कुछ घंटे ही मिल रही है। अवर अभियंता मोहम्मद इमरान ने बताया कि जहां-जहां फॉल्ट की सूचना मिल रही है, वहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed