पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People angry over the power crisis raised slogans

Sitapur News: बिजली संकट से नाराज लोगों ने की नारेबाजी

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People angry over the power crisis raised slogans
सीतापुर। शहर के बट्सगंज स्थित बंधा इलाके के लोग करीब एक माह से बिजली संकट झेल रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण भीषण गर्मी के बीच उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज मोहल्लेवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक माह पहले क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद मंदिर के पास के एक अन्य ट्रांसफार्मर से अस्थायी आपूर्ति शुरू की गई। उस ट्रांसफार्मर पर पहले से ही अधिक भार था, जिससे लाइन बार-बार ट्रिप कर रही है। करीब 20 दिन से हर रात 10 बजे बिजली गुल हो जाती है। कई-कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे लोगों को रातभर गर्मी में जागना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उपकेंद्र पर फोन करने पर कर्मचारी हर बार फाॅल्ट का हवाला देकर फोन काट देते हैं। यदि बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज और बार-बार कटौती होती है। इससे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed