फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Builder accused of misappropriating 20 lakh; FIR registered.

Lucknow News: बिल्डर पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Builder accused of misappropriating 20 lakh; FIR registered.
लखनऊ। विकासनगर निवासी संदीप सक्सेना ने बिल्डर मोहम्मद आरिफ पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। संदीप ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी से शिकायत की, जिसके बाद बिल्डर के खिलाफ 20 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संदीप सक्सेना ने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर 2024 को मोहम्मद आरिफ से खुर्रमनगर स्थित आरिफ हाइट्स में फ्लैट संख्या 103 के लिए पंजीकृत विक्रय अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत, निर्माण पूरा होने के एक वर्ष के भीतर फ्लैट का बैनामा होना था। बयाना के तौर पर उन्होंने 20 लाख रुपये चेक से दिए थे। मोहम्मद आरिफ ने तय समय में विक्रय विलेख निष्पादित नहीं किया। उन्होंने 19 दिसंबर 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा, जिसका आरिफ ने जवाब नहीं दिया। आरोप है कि आरिफ ने अनुबंध से पहले ही संपत्ति पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक से ऋण लिया था, जिसे छिपाया गया। उन्होंने जान का खतरा भी जताया है। इंदिरानगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed