{"_id":"6a6fabc8704420dfe5007ff7","slug":"businessmans-house-burgled-cash-worth-three-lakhs-stolen-after-breaking-the-lock-lucknow-news-c-13-lko1070-1856995-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
Mon, 03 Aug 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर घर में घुसे चोर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा। जॉगर्स पार्क के पास सेक्टर-डी में कारोबारी शोभित गुप्ता के नए मकान का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक करीब एक माह पहले गृह प्रवेश के बाद शोभित चौक के सुभाष मार्ग स्थित पुराने घर से सामान सेक्टर-डी में बने नए मकान में शिफ्ट कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह सामान लेकर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे थे। चोर अलमारी में रखी चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति, सिंहासन, मुकुट, पांच चांदी की फोटो, पांच दीपक, सूटकेस, रसोई के बर्तन समेत अन्य सामान ले गए। पूछताछ में पता चला कि मकान का दरवाजा बृहस्पतिवार से खुला था। शोभित के पिता अखिलेश गुप्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।