फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capital Different Story along with Infection in Health Department and All That Needs Changing is Cover Page

सुना है क्या: 'राजधानी की अलग कहानी', साथ ही 'सेहत महकमे में संक्रमण व सिर्फ कवर पेज ही तो बदलना है' के किस्से

Wed, 15 Jul 2026 11:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 11:08 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Capital Different Story along with Infection in Health Department and All That Needs Changing is Cover Page
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'राजधानी की अलग कहानी' की कहानी। इसके अलावा 'सेहत महकमे में संक्रमण' और 'सिर्फ कवर पेज ही तो बदलना है' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

राजधानी की अलग कहानी

चर्चाओं में रहने वाले एक नौकरशाह पश्चिम से सीधे राजधानी में मलाईदार ओहदे पर पहुंचे हैं। पश्चिम में तैनाती के दौरान हर तरह के मामलों में सुर्खियों में छाए रहने वाले नौकरशाह सोच रहे थे कि नई तैनाती के बाद पिछले मामले ठंडे हो जाएंगे। फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा। सिर मुंडाते ही ओले पड़े वाली कहावत चरितार्थ हो रही है क्योंकि पिछले कारनामे उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे। विभागीय साथियों का कहना है कि अभी संकट टला नहीं है।

विज्ञापन

सेहत महकमे में संक्रमण

बारिश शुरू होते ही सेहत महकमे में खलबली मची हुई है। इसकी वजह संक्रामक बीमारियां नहीं बल्कि इन बीमारियों को रोकने की जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। वे भी मौसम की तरह बदल रहे हैं। कोई बीमारी के बहाने गायब है तो कोई घूमने के लिए छुट्टी ले चुका है। ऐसे में जो लोग बचे हैं। वे यही दुहाई दे रहे हैं कि देखिए यहां का संक्रमण कब खत्म होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ कवर पेज ही तो बदलना है

प्रदेश में युवाओं का कौशल निखार कर उनको रोजगार के लिए तैयार करने की कवायद चल रही है लेकिन कई स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। इसका कारण जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली है। हाल ही में नए सत्र में विभाग की ओर से प्रदेशभर में दिशानिर्देश भेजने की कवायद की जा रही है। इसमें एक अधिकारी ने नए नियमों का हवाला दिया तो दूसरे ने कहा कि सिर्फ कवर पेज ही तो बदलना है। ज्यादा नियमों में फंसेंगे तो हो चुका काम। इस पर वहां उपस्थिति एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसे तो निखर चुका युवाओं का कौशल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed