फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capital drenched by monsoon rain mercury drops by 4.1 degrees.

Lucknow News: मानसूनी बारिश से राजधानी तरबतर, 4.1 डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 18 Aug 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Capital drenched by monsoon rain mercury drops by 4.1 degrees.
विज्ञापन


लखनऊ। मानसून की सक्रियता से राजधानी में लगातार दूसरे दिन अच्छी बारिश हुई। सोमवार तड़के शुरू हुई हल्की बारिश ने सुबह 11 बजे के बाद तेज रुख ले लिया। शाम तक लखनऊ में 44.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई।

बारिश के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम था। रविवार के मुकाबले इसमें 4.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में महज 3.3 डिग्री का अंतर रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि बृहस्पतिवार से राजधानी में एक बार फिर अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स:

अगस्त में हुई सर्वाधिक बारिश के आंकड़े
14 अगस्त 2011: लखनऊ में अगस्त माह में अब तक की सबसे भारी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें 177 मिमी पानी बरसा था।

28 अगस्त 2017: महानगर में मूसलाधार बारिश के चलते 161.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

14 अगस्त 2025: 120 मिमी की भारी बारिश दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed