दुबग्गा। आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तेज रफ्तार कार का स्टेयरिंग फेल हो गया और कार एक्सप्रेसवे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में चालक समेत कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा निवासी गजेंद्र के भाई पुनीत ने बताया कि गजेंद्र बाराबंकी में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी का जन्मदिन है, जिसके लिए वह आगरा स्थित गांव जा रहा थे। आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से किराये की कार लेकर वह रवाना हुए थे। कार दिल्ली निवासी चालक रवि चला रहा था। कार में पहले से गुजरात निवासी साहिबान सिंह, गुलजार, सत्यवीर, उमेश और पंकज सवार थे। चालक रवि के अनुसार बड़ागांव के पास करीब 298 किलोमीटर प्वाइंट पर अचानक कार का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे पलट गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब तक एंबुलेंस की मदद से यूपीडा कर्मियों ने सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा ,अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।