फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women's power shines at LU; golden crowns for 80 daughters.

Lucknow News: लविवि में नारी शक्ति का डंका, 80 बेटियों के सिर स्वर्णिम ताज

Sat, 01 Aug 2026 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Women's power shines at LU; golden crowns for 80 daughters.
लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में मेडल व डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राएं। मंच पर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में छात्राओं ने पदकों से लेकर उपाधियों तक अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। 111 मेधावियों को दिए गए 204 पदकों में 80 छात्राएं और 31 छात्र शामिल रहे। वहीं, उपाधि प्राप्त करने वाले कुल विद्यार्थियों में भी छात्राओं की हिस्सेदारी 54.38 प्रतिशत रही, जबकि छात्रों की हिस्सेदारी 45.62 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहीं। समारोह में कुल 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 93,536 स्नातक, 31,006 परास्नातक, 419 डिप्लोमा और 30 ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अलावा 248 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इन मेधावियों को मिले प्रमुख सम्मान
स्वराज शुक्ला — चांसलर मेडल

श्रुति कुमारी — वाइस चांसलर मेडल
शैलजा सिंह — डॉ. चक्रवर्ती गोल्ड मेडल

फराह चांद — चांसलर सिल्वर मेडल
कंचन श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, शुभम भारती, अंशिता वर्मा, मेधा द्विवेदी, बीना पटेल, अंशिका सिंह और रिया गुप्ता — चांसलर ब्रॉन्ज मेडल

चार शिक्षकों को मिला टीचर्स एक्सीलेंस अवाॅर्ड उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण, नवयुग कन्या महाविद्यालय की डॉ. नेहा अग्रवाल, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की डॉ. सरिता सिंह और बीएसएनवी पीजी कॉलेज के डॉ. मंजुल त्रिवेदी को टीचर्स एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ पदक मिले, लेकिन मंच पर सम्मान न मिलने का रहा मलाल
एमए की छात्रा अंशिका सिंह ने सर्वाधिक नौ पदक हासिल किए। हालांकि उन्होंने मुख्य मंच पर सम्मानित न किए जाने पर निराशा जताई। उनका कहना था कि मंच से केवल चांसलर मेडल विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य गोल्ड मेडलिस्ट को कुलाधिपति के हाथों पदक नहीं मिले। उनके अनुसार सुबह सात बजे ही बिना किसी अतिथि की मौजूदगी में पदक वितरित कर दिए गए। उन्होंने कहा, मेडल मिलने की खुशी है, लेकिन मंच न मिलना निराशाजनक रहा।

अगले साल से हार्ड कॉपी डिग्री बंद करने के निर्देश
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति प्रो. जेपी सैनी को निर्देश दिए कि अगले वर्ष से डिग्री की हार्ड कॉपी देना बंद किया जाए और एक-दो महीने में विश्वविद्यालय का पूरा प्रशासनिक कामकाज पेपरलेस (ई-ऑफिस) किया जाए। उन्होंने गुजरात में शिक्षा मंत्री रहते हुए लागू किए गए ''नो वर्क, नो पे'' नियम का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि तीन लाख बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई, जिसके बाद 24 वर्ष से कम आयु की युवतियों के लिए मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के ई-ऑफिस पोर्टल का उद्घाटन भी किया।

जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर बनें युवा : प्रो. अभय करंदीकर
मुख्य अतिथि एवं नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर ने युवाओं से नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह भविष्य का लॉन्चिंग पैड है। एआई और क्लीन एनर्जी दुनिया को बदल रही हैं, इसलिए आजीवन सीखते रहना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के संदेश उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए को जीवन में उतारने की सलाह दी।

चुनौतियों से न घबराने वाले ही इतिहास रचते हैं : रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज के दौर में भटकाव बहुत है, लेकिन विद्यार्थियों को खुद को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनौतियों से नहीं घबराते, वही इतिहास रचते हैं। सच्ची शिक्षा वही है, जो संस्कार, रोजगार और तकनीक से जोड़े। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थी देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे।

-------------------------------------

छात्रावास खाली, लगता ही नहीं नया सत्र शुरू हुआ : राज्यपाल

लविवि के 12 छात्रावासों में वाई-फाई नहीं या ठप, पांच में वाॅशिंग मशीन का अभाव

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी छात्रावास खाली नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि नया शैक्षणिक सत्र अभी शुरू ही नहीं हुआ है। राज्यपाल ने छात्रावास आवंटन में देरी, मेस संचालन और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द सुधार के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुल 18 छात्रावास हैं, जिनमें नौ पुरुष और नौ महिला छात्रावास शामिल हैं। इनमें 3100 से अधिक विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है। इसके बावजूद सत्र शुरू होने पर भी छात्रावास आवंटित न होने से विद्यार्थियों को बाहर रुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेस शुरू न होने के कारण गोल्डन जुबली और बीरबल साहनी छात्रावास के कुछ छात्र खुद भोजन बनाने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि पांच छात्रावासों में वाॅशिंग मशीन नहीं है, जबकि 12 छात्रावासों में वाई-फाई की सुविधा या तो उपलब्ध नहीं है या काम नहीं कर रही है। मेस में पनीर और दूध जैसे उत्पाद स्थानीय विक्रेताओं से खरीदे जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताते हुए ब्रांडेड उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया।

सफाई, कबाड़ और फायर सिस्टम पर भी जताई चिंता
राज्यपाल ने कंप्यूटर विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग और टैगोर पुस्तकालय के सामने साफ-सफाई बेहतर कराने के निर्देश दिए। परिसर में पड़े कबाड़ की शीघ्र नीलामी करने को कहा। उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपकरणों के पुराने होने और उनकी वैधता अवधि समाप्त होने पर भी चिंता जताई। परिसर में आरओ आधारित पेयजल व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसमें सुधार के निर्देश दिए। हालांकि, उन्होंने विश्वविद्यालय में ई-ऑफिस की पहल, खेल गतिविधियों और पुस्तक लेखन जैसे कार्यों की सराहना भी की।

ये भी दिए निर्देश
- गोद लिए गए गांवों में आयुष्मान योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें।

- वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्य करें।
- एक साथ 11 लोगों की हत्या, दहेज हत्या, महिलाओं के साथ मारपीट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए जेलों में जाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed