{"_id":"6a6d13ca7cbe41ba4e0cf9e0","slug":"five-women-jumped-from-a-moving-auto-rickshaw-after-snatching-a-chain-lucknow-news-c-13-lko1070-1853996-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चेन लूटकर चलते ऑटो से कूदीं पांच महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चेन लूटकर चलते ऑटो से कूदीं पांच महिलाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विभूतिखंड में लोहिया अस्पताल के पास बृहस्पतिवार सुबह ऑटो सवार पांच महिलाओं ने चिनहट के कमता निवासी मीना देवी की चेन लूट ली। इसके बाद पांचों चलते ऑटो से कूद गईं। हालांकि, इनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। विभूतिखंड पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
मीना ने बताया कि सुबह 10:30 बजे लोहिया अस्पताल जाने के लिए वह कमता से ऑटो में सवार हुईं। कुछ दूर पहुंचने पर पांच महिलाएं उसमें सवार हो गईं। जैसे ही ऑटो लोहिया अस्पताल के पास पहुंचा, एक महिला ने अपना पैर मीना के पैर पर रख दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो महिलाओं ने झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट ली और चलते ऑटो से कूद पड़ीं।
मीना ने ऑटो रुकवाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। पीड़िता लोगों की मदद से उन्हें थाने लेकर पहुंचीं। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाओं ने अपना नाम नेहा और संगीता बताया है। इनके पास से लूटी गई चेन बरामद हो गई है। पुलिस की दो टीमें घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। जल्द ही तीन अन्य आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।