फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash and 200 liters of diesel looted from truck driver

Lucknow News: ट्रक चालक से नकदी, 200 लीटर डीजल लूटा

Sat, 01 Aug 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cash and 200 liters of diesel looted from truck driver
काकोरी में ट्रक चालक से ही हुई लूट।
दुबग्गा। काकोरी के बाबूरिया खेड़ा में किसान पथ अंडरपास के निकट शुक्रवार तड़के ट्रक से डीजल चोरी कर रहे कार सवार बदमाश चालक सुशील से असलहे के बल पर 15 हजार रुपये और 200 लीटर डीजल लूट ले गए। विरोध पर तीनों ने मारपीट भी की। काकोरी पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हमीरपुर के टेढ़ा गांव निवासी ट्रक चालक सुशील के मुताबिक तड़के पांच बजे वह महोबा से गिट्टी लादकर दुबग्गा जा रहे थे। नींद आने पर वह किसान पथ की सर्विस लाइन के किनारे बाबूरिया खेड़ा गांव के पास ट्रक खड़ा कर केबिन में सो गए। क्लीनर मयंक लघुशंका के लिए पास के बाग की ओर चला गया। इस दौरान पहुंचे कार सवार तीन बदमाश ट्रक से पाइप के सहारे गैलन में डीजल निकालने लगे।
विज्ञापन

खटपट होने से सुशील की नींद खुल गई। उन्होंने डीजल चोरी का विरोध किया तो दो बदमाशों ने तमंचे तान दिए और मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश डीजल के गैलन कार में रखकर काकोरी की ओर भाग निकले। घटना के दौरान क्लीनर मयंक डर के कारण बाग में ही बैठा रहा। बदमाशों के भागते समय सुशील ने मोबाइल फोन से उनकी कार के नंबर की फोटो खींच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को सूचना देने की बात कहकर लौटा सिपाही
सुशील के पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंचे सिपाही नरेश ने चालक व क्लीनर से जानकारी ली। उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कहकर वह लौट गया। इसके बाद पहुंची पारा पुलिस को छानबीन में पता चला कि घटनास्थल काकोरी का है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सुशील की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

काकोरी में ट्रक चालक से ही हुई लूट।

काकोरी में ट्रक चालक से ही हुई लूट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed