{"_id":"6a0436586410afc8170b1b02","slug":"cbse-result-cbse-class-12-results-released-82-1-percent-of-students-successful-in-lucknow-zone-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी, लखनऊ जोन में 82.1 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी, लखनऊ जोन में 82.1 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं।
सीबीएसई परीक्षा परिणाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं। लखनऊ जोन का परिणाम इस बार 82.1% रहा है।
Trending Videos
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा
2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
जारी नहीं होगी टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है।
उमंग एप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
- होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
- शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
- अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
- छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।
इस बार हुआ ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल
पहली बार, सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया है। इस डिजिटल मूल्यांकन योजना के तहत, कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों ने भौतिक प्रतियों के बजाय ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।